विंटर वेकेशन डेस्टिनेशन डिजाइन फोटो
फोटो

Romantic Getaways for Couples: विंटर वेकेशन पर पार्टनर संग बनाएं घूमने का प्लान, ये जगहें हैं खास

India Places to Visit with Partner: सर्दियों में पार्टनर के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान? दार्जिलिंग से दीव तक, जानें भारत की 10 खूबसूरत जगहें जहां बिता सकते हैं यादगार पल।

अंकिता पटेल
अगर आप पार्टनर के साथ पहाड़ों की खूबसूरती और सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग अच्छा विकल्प है। यहां चाय के बागान, पहाड़ों के नजारे और टॉय ट्रेन का सफर आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
शिलांग को उसकी खूबसूरत पहाड़ियों, झीलों और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। पार्टनर के साथ यहां कैफे में समय बिताना, स्थानीय बाजार घूमना और आसपास के खूबसूरत स्थलों को एक्सप्लोर करना अच्छा अनुभव हो सकता है।
अगर आप दोनों को ठंडा मौसम और पहाड़ पसंद हैं, तो तवांग की यात्रा खास हो सकती है। यहां का प्रसिद्ध मठ, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण सर्दियों की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।
पहाड़ों की रानी मसूरी कपल्स के लिए खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन है। यहां मॉल रोड पर घूमने, कैफे में बैठने और पहाड़ों के मनमोहक नजारे देखने का अपना अलग आनंद है।
नैनीताल की खूबसूरत झील और आसपास की पहाड़ियां पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने के लिए शानदार माहौल बनाती हैं। यहां बोटिंग, झील किनारे सैर और खूबसूरत नजारों के बीच यादगार तस्वीरें ले सकते हैं।
भीड़भाड़ से दूर शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो कसौली जा सकते हैं। यहां के देवदार के पेड़, पहाड़ी रास्ते और खूबसूरत व्यू पॉइंट पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने का मौका देते हैं।
कूर्ग अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए मशहूर है। यहां पार्टनर के साथ नेचर वॉक, कॉफी एस्टेट की सैर और आरामदायक रिसॉर्ट में छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
अगर आपको ठंडा मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती पसंद है, तो ऊटी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां चाय के बागान, बॉटनिकल गार्डन और नीलगिरि माउंटेन रेलवे का सफर कपल्स के लिए खास अनुभव हो सकता है।

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य