फिल्म रामायण  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

फिल्म रामायण ने अबतक तोड़े 5 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

Ramayana Box Office Collection Day 11: रामायण पार्ट 1 ने दुनियाभर में 1,228 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने केजीएफ 2, जवान और पठान समेत 5 बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिए हैं।

यति सिंह
नितेश तिवारी की रामायण पार्ट-1 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में दुनियाभर में 1,228 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 685.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड में 1,215 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रामायण ने 10 दिनों में 1,228 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह फिल्म ने केजीएफ 2 का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने भारत में 643.87 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड में फिल्म का कलेक्शन 1,160 करोड़ रुपये रही थी। रामायण ने 10 दिनों में ही दोनों आंकड़ों को पार कर लिया है।
शाहरुख खान की फिल्म पठान का भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 543.09 करोड़ रुपये था। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1,055 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रामायण इन दोनों आंकड़ों से आगे निकल चुकी है।
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने भारत में 646.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम ग्रॉस कमाई 1,042 करोड़ रुपये रहा था। रामायण ने रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में यह रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड 874.58 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में इसका नेट कलेक्शन 625.27 करोड़ रुपये था। फिल्म रामायण ने 10 दिनों में ही दोनों आंकड़ों को पार कर लिया है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल