प्रवेश शर्मा और उनकी पत्नी स्वाति सिंह वर्मा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
फोटो

प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति का महाराष्ट्र से है खास कनेक्शन, जानें उनकी जीत पर क्या रहा फैमिली का रिएक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने जोरदार पटखनी दी है। नई दिल्ली सीट से हारने के बाद उनके परिवार ने प्रवेश वर्मा के समर्पण के बारे में बताया लेकिन क्या आप जानते है कि उनकी पत्नी स्वाति वर्मा का महाराष्ट्र से खास कनेक्शन भी रहा है।

प्रिया जैस
भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत चुके है। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे है। उन्होंने स्वाति सिंह वर्मा से विवाह किया है, जो कि भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा का महाराष्ट्र के पुणे से भी कनेक्शन रहा है। स्वाति सिंह ने 2002 में सिमबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड पुणे से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की है।
प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा के पास 50 हजार रुपए नकद और बैंक में 42 लाख रुपए जमा हैं। स्वाति सिंह ने शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में 16 करोड़ 55 लाख रुपए से ज्यादा का निवेश भी किया है।
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली की महिलाएं आप के साथ हैं। इस पर स्वाति सिंह वर्मा ने कहा, ''महिलाओं को उन्होंने 11 साल धोखा दिया। महिलाओं ने जवाब दिया कि चुप नहीं बैठेंगी और घर की महिला जो एक एक रूपये जोड़ कर चलती हैं, उनको ठगा गया, फ्री बस और फ्री बिजली के नाम पर, पानी इतना गंदा दिया जाता था कि वह कपड़े औऱ बर्तन नहीं धो पाती थीं। जो शराब नीति थी, उसकी सबसे बड़ी मार पड़ी। कोविड का सामय था, यह पॉलिसी आई थी, खाली बेटा और पति शराब पीता था परिवार बर्बाद होता था यह उसका नतीजा है। केजरीवाल जी को बुरी हार देखनी पड़ी।"
आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाए थे कि वह सामान के साथ-साथ पैसे भी बांट रहे हैं। इस पर उनकी बेटी ने कहा अरविंद केजरीवाल विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं। उनको वुल्फ क्राई की आदत है। पापा ने समझाया था कि मेरी एक संस्था राष्ट्रीय स्वाभिमान नाम से है उनसे महिलाओं का सम्मान कर रहा हूं, उसमें कुछ गलत नहीं है चुनाव आय़ोग ने चेक किया। कुछ गलत नहीं था।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा