प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी (फोटो सोर्स- IANS) 
फोटो

सेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात किए।

अमन मौर्या
गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने पीएम मोदी के स्वागत में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
प्रधानमंत्री ने 'कल्चरल कनेक्ट' से लेकर 'कार डिप्लोमेसी' तक के अहम पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वो 'सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन' की ओर गए।
कच्छ की संस्कृति में रचे बसे कलाकारों ने एयरपोर्ट पर ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया।
हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति ने स्वागत किया। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशेल्स पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से मुलाकात करते हुए उनसे हाथ मिलाया।
पीएम मोदी की राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ 'कार यात्रा' ने काफी सुर्खियां बटोरीं।
पीएम मोदी ने कलाकारों के साथ की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है। हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज