एक्टर यश, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और अल्लू अर्जुन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत में 'प्यार का पंचनामा' जैसी हिट फिल्में दी थीं, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2018 में आई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से मिली। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में ला खड़ा किया।सबसे अलग कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना के लिए भी साल 2018 मील का पत्थर साबित हुआ। उनकी फिल्म 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' की जबरदस्त सफलता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग श्रेणी का सुपरस्टार बनाया। तेलुगु सिनेमा में प्रभास पहले से एक जाना-माना चेहरा थे, लेकिन साल 2015 में आई एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने उन्हें सीधे ग्लोबल आइकॉन बना दिया। वहीं दूसरी तरफ कन्नड़ सिनेमा तक सीमित रहने वाले एक्टर यश को साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 1' ने दुनिया भर में 'रॉकी भाई' के नाम से फेमस कर दिया। इस फिल्म की शानदार सफलता ने पूरे कन्नड़ सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी।दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हिंदी डब फिल्में पहले से ही टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काफी पॉपुलर थीं। हालांकि साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने हिंदी भाषी राज्यों के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया।