बॉलीवुड के बेहतरीन ओटीटी कलाकार (सौ. डिजाइन फोटो)
फोटो

कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, OTT के इन सितारों ने फिल्मों में भी छोड़ी है गहरी छाप

OTT Stars Bollywood: ओटीटी ने कई कलाकारों को नई पहचान दी, लेकिन इन सितारों ने फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। मनोज बाजपेयी और विक्रांत मैसी समेत कई एक्टर्स ने यादगार किरदार निभाए हैं।

अपूर्वा नायक
मनोज बाजपेयी का फिल्मी सफर लंबे समय से शानदार रहा है। सत्या में भीखू म्हात्रे के किरदार ने उन्हें अलग पहचान दी। इसके बाद राजनीति, गैंग्स ऑफ वासेपुर और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। OTT पर द फैमिली मैन के श्रीकांत तिवारी ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।
पंकज त्रिपाठी ने लंबे संघर्ष के बाद फिल्मों में अपनी खास जगह बनाई। गैंग्स ऑफ वासेपुर के सुल्तान कुरैशी से लेकर न्यूटन, मिमी और ओएमजी 2 तक उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं मिर्जापुर के कालीन भैया और सेक्रेड गेम्स के गुरुजी जैसे किरदारों ने उन्हें OTT पर भी लोकप्रिय बनाया।
जयदीप अहलावत अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। पाताल लोक में हाथीराम चौधरी के किरदार ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। इसके अलावा जाने जान में नरेन के किरदार में भी उनके अभिनय को सराहा गया। फिल्मों में गैंग्स ऑफ वासेपुर और राजी जैसी फिल्मों में उन्होंने प्रभावशाली भूमिकाएं निभाईं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने थिएटर, फिल्मों और OTT तीनों माध्यमों में अपनी अलग पहचान बनाई है। सेक्रेड गेम्स में गणेश गायतोंडे का किरदार उनकी सबसे चर्चित भूमिकाओं में शामिल है। फिल्मों में किक, बजरंगी भाईजान, मंटो और रईस में भी उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता दिखाई।
विक्रांत मैसी ने टीवी से फिल्मों और फिर OTT तक का सफर तय किया। मिर्जापुर में बबलू पंडित और क्रिमिनल जस्टिस में आदित्य शर्मा के किरदारों ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। वहीं 12वीं फेल में उनके अभिनय को व्यापक सराहना मिली। छपाक और हसीन दिलरुबा में भी वह नजर आए।
दिव्येंदु शर्मा ने प्यार का पंचनामा से फिल्मों में पहचान बनाई, लेकिन OTT पर मिर्जापुर के मुन्ना त्रिपाठी यानी मुन्ना भैया के किरदार ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी। इसके अलावा टॉयलेट: एक प्रेम कथा में नारू के किरदार में भी उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति