दृश्यम द कॉन्क्लूजन समेत ये 5 फिल्में मचाएंगी हलचल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू की फिल्म दृश्यम द कॉन्क्लूजन इस हफ्ते की ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। क्राइम और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में दर्शकों को रहस्य, रोमांच और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल सकते हैं।एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले लोगों के लिए फिल्म एके 47 एक खास ऑप्शन बन सकती है। इसकी कहानी में रोमांच और तनाव का मेल देखने को मिलेगा। 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली यह फिल्म वीकेंड के मनोरंजन को और दिलचस्प बना सकती है।राजनीति और सत्ता के दांव-पेच पर आधारित ढाई चाल इस रिलीज लिस्ट में अलग तरह की कहानी लेकर आ रही है। पॉलिटिकल ड्रामा में रणनीति, साजिश और भूमिकाओं के बीच जियोहॉट स्टार पर टकराव देखने को मिलेगा।ओटीटी प्लेट फॉर्म सोनीलिव पर आने वाला हनुमान अंश एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। यह फिल्म बाकी रिलीज से अलग अंदाज में अपनी कहानी पेश करेगी। जीवन के अनुभवों और संघर्षों पर आधारित कहानियां देखने वालों के लिए यह वीकेंड पर एक नया ऑप्शन हो सकता है।रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म ऑक्टोपस भी 27 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर दस्तक देने वाली है। सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है। इसकी कहानी में छिपे रहस्य और घटनाओं के उतार-चढ़ाव दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रख सकते हैं।