पुरानी रामायण से लेकर नई रामायण तक स्टार कास्ट फीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नई रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें दोनों पार्ट के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं 1987 की रामायण में अरुण गोविल ने राम का रोल निभाया था और उन्हें पूरे शो के लिए लगभग 40 लाख रुपये मिले थे।नई रामायण में माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। उनकी फीस दोनों फिल्मों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं 1987 की रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया को पूरे सीरियल के लिए लगभग 20 लाख रुपये मिले थे।
नई रामायण में रावण के रोल में एक्टर यश नजर आएंगे। उनकी फीस करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं रामानंद सागर की रामायण में रावण बने अरविंद त्रिवेदी को पूरे सीरियल के लिए लगभग 30 लाख रुपये मिले थे।नई रामायण में भगवान हनुमान का रोल सनी देओल निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार उन्हें दोनों पार्ट के लिए करीब 40 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं पुरानी रामायण में दारा सिंह ने हनुमान बनकर लोगों का दिल जीता था और उनकी फीस लगभग 35 लाख रुपये बताई जाती है।पुरानी रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाकर सुनील लहरी भी घर-घर में फेमस हो गए थे। खबरों के अनुसार उन्हें पूरे सीरियल के लिए करीब 25 लाख रुपये मिले थे। नई रामायण में लक्ष्मण की भूमिका रवि दुबे निभा रहे हैं, जिनकी फीस 2 से 4 करोड़ रुपये बताई गई है।अरुण गोविल के लिए नई रामायण बेहद खास है। जिस एक्टर ने 1987 में भगवान राम बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी, वही अब नितेश तिवारी की फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उनकी फीस करीब 2.5 करोड़ रुपये है।