नवरात्रि फलाहारी रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
Highlights:
नवरात्रि में रोज फल खाकर बोर हो गए हैं, तो व्रत का मेन्यू बदलें।
फलाहारी ढोकला, थट्टे इडली और मखाना रसमलाई जैसी रेसिपी करें ट्राई।
व्रत में कोई भी डिश बनाने से पहले जरूर जांच लें कि सामग्री व्रत के अनुकूल हो।
फल खाने का मन नहीं है, तो सेब से ही कुछ नया बनाएं। घी, दूध और मेवों से तैयार दानेदार सेब का हलवा बनाने के लिए कड़ाही में घी गर्म करके सेब को पानी सूखने तक भूनें। दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इलायची, मेवे और चीनी मिलाएं। व्रत में रोज पूरी या पराठा खाने के बजाय दही और समा के चावल से डोसा बनाएं। समा चावल और साबूदाना भिगोकर पीस लें। इसमें मैश किया आलू, दही और सेंधा नमक मिलाएं। तवे पर घोल फैलाकर थोड़ा घी डालें और दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें।उपवास में कुछ चटपटा खाना है, तो धनिया और हरी मिर्च वाली कटलेट बनाएं। आलू मैश करके उसमें बाकी सामग्री मिलाएं। छोटी टिक्कियां बनाकर तवे पर थोड़ा घी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें। व्रत में खाई जाने वाली चटनी के साथ परोसें।व्रत में मीठा खाने का मन हो, तो आम खीर की जगह मखाना रसमलाई ट्राई करें। मखानों को हल्का भून लें। दूध को उबालकर थोड़ा गाढ़ा करें और उसमें मखाने डालें। धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं। इलायची और मीठा डालकर ऊपर से मेवे डालें। ठंडा करके परोसें।इडली पसंद है, तो दक्षिण भारतीय अंदाज वाली थट्टे इडली को फलाहारी बनाएं। समा चावल और साबूदाना से तैयार यह नरम इडली बनाने के लिए दोनों चीजों को धोकर दही और पानी के साथ भिगो दें। फिर पीसकर गाढ़ा घोल बनाएं। बेकिंग सोडा मिलाकर छोटी, चपटी इडली की प्लेटों में डालें और 12-15 मिनट भाप में पकाएं।इस बार व्रत में साबूदाना और समा चावल से ढोकला बनाएं। साबूदाना और समा चावल को धोकर करीब 30 मिनट भिगोएं। दही के साथ पीसकर घोल बनाएं। बेकिंग सोडा मिलाकर घोल को चिकनी थाली में डालकर 12-15 मिनट भाप में पकाएं। ठंडा करके टुकड़े काट लें।