कन्या पूजन गिफ्ट आिडियाज फोटो.सोशल मीडिया
बच्चियों को तैयार ज्वेलरी देने के बजाय ऐसी किट दें, जिससे वे अपनी पसंद का ब्रेसलेट बना सकें। इसमें रंग-बिरंगे बड़े बीड्स, इलास्टिक कॉर्ड और उन्हें रखने के लिए छोटी-सी पाउच शामिल करें। छोटी बच्चियों के लिए रंग-बिरंगी हेयर क्लिप्स, सॉफ्ट स्क्रंची और एक खूबसूरत हेयरबैंड का सेट तैयार करें। तीनों चीजों को एक छोटी पोटली में रखकर दें। बच्चियां त्योहारों से लेकर स्कूल और बर्थ डे पार्टी तक यूज करेंगी। कन्या पूजन पर पिक्चर वाली हिंदी कहानी की किताब, रंगीन बुकमार्क और छोटी डायरी-पेंसिल का सेट दें। किताब उन्हें नई कहानियों से जोड़ेगी, जबकि डायरी में वे अपनी ड्रॉइंग या मन की बातें लिख सकती हैं। कुछ अलग देना है, तो बच्चियों के लिए छोटा गार्डनिंग हैम्पर भी चुन सकते हैं। इसमें एक छोटा पॉट, आसानी से उगने वाले पौधे के बीज और पौधे का नाम लिखने वाली स्टिक रखें। यह एक थॉटफुल गिफ्ट होगा।बच्चियों को ऐसा गिफ्ट दें, जो उनके खाली समय को मजेदार बना दे। इसके लिए उम्र के हिसाब से छोटा पजल, आसान ब्रेन टीजर और मजेदार स्टिकर्स एक साथ पैक करें। यह उन्हें स्क्रीन से दूर रखेगा।कन्या पूजन के मौके पर कंजकों को त्योहारों में काम आने वाला प्यारा-सा सेट दे सकती हैं। इसमें हल्की रंगीन चूड़ियां, छोटी फैब्रिक पोटली और सजावटी हेयरबैंड रखें। इससे उन्हें त्योहारों में सजने-संवरने का मौका मिलेगा।अगर आप कुछ ऐसा देना चाहती हैं, जो सिर्फ त्योहार तक सीमित न रहे, तो छोटा लंच बॉक्स, मैचिंग टंबलर और प्यारा-सा बैग चार्म चुनें। बच्चियों को ये चीजें बेहद खास लगेंगी।इस बार कन्या पूजन में कंजक के लिए छोटा-सा आर्ट हैम्पर तैयार करें। इसमें मैजिक कलरिंग बुक, क्रेयॉन और मजेदार स्टिकर्स रखें। बच्चियां घर जाकर अपनी पसंद की तस्वीरों में रंग भरकर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं।