प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोर्स- सोशल मीडिया
फोटो

PM Modi Birthday Special: वडनगर से प्रधानमंत्री पद तक, तस्वीरों में देखें नरेंद्र मोदी की 25 साल की यात्रा

Narendra Modi 25 Years Journey: नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वें वर्ष तक की यात्रा के प्रमुख पड़ावों को तस्वीरों के जरिए जानें, गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल तक।

अंकिता पटेल
नरेंद्र दामोदरदास मोदी यह नाम आज भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नामों में शामिल है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का उनका राजनीतिक सफर 25 वर्षों का हो चुका है। आज, 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में दामोदरदास मोदी और हीराबा के घर हुआ। आर्थिक चुनौतियों के बीच उनका बचपन बीता और वे पिता की चाय की दुकान पर भी हाथ बंटाते थे। वडनगर में स्कूली शिक्षा के दौरान उन्हें किताबें पढ़ने और तैराकी का शौक था। आगे चलकर गुजरात के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा, जहां उन्होंने अक्टूबर 2001 में राज्य की कमान संभाली।
मुख्यमंत्री बनने के समय गुजरात 2001 के कच्छ भूकंप समेत कई चुनौतियों से जूझ रहा था। पुनर्निर्माण और बुनियादी ढांचे पर उस दौर में खास जोर रहा। गुजरात में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों में चारणका सोलर पार्क जैसे प्रोजेक्ट शामिल रहे; जल संरक्षण और जलवायु से जुड़े मुद्दे भी राज्य की नीतियों में प्रमुख रहे।
27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के S-6 कोच में आग लगने से 59 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजरात के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें हत्या, आगजनी और बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुईं। गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार, 2002 की हिंसा से संबंधित 1,169 मौतों के लिए केंद्र सरकार ने अनुग्रह राशि का प्रावधान किया था।
वाइब्रेंट गुजरात जैसे निवेश आयोजनों के साथ सड़क, बिजली, पानी, कृषि और औद्योगिक ढांचे से जुड़े विकास कार्य गुजरात की राजनीति में उनकी पहचान का हिस्सा बने। ज्योतिग्राम योजना, सिंचाई और जल संरक्षण जैसे कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी और कृषि से जुड़े ढांचे पर ध्यान दिया गया।
25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया गया, जिसके दौरान मौलिक अधिकारों पर रोक, प्रेस सेंसरशिप और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां हुईं। उस समय नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारक थे और प्रधानमंत्री कार्यालय की जीवनी के अनुसार उन्होंने आपातकाल विरोधी आंदोलन में हिस्सा लिया था।
26 मई 2014 को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। करोड़ों मतदाताओं के जनादेश के साथ उन्होंने देश की बागडोर संभाली। उनके शपथ ग्रहण समारोह के साथ केंद्र में नई सरकार की शुरुआत हुई और नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, सुशासन और नई दिशा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।
15 अगस्त 2014 को लाल किले से अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना की घोषणा की। इसका उद्देश्य देश के अधिक से अधिक परिवारों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था। योजना 28 अगस्त 2014 को औपचारिक रूप से शुरू हुई और इसके जरिए बैंक खाता, बचत तथा अन्य वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।
आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और 2019 में शुरू हुई PM-KISAN जैसी पहलों ने स्वास्थ्य सुरक्षा, ग्रामीण नल कनेक्शन और पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। डिजिटल इंडिया, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और डिजिटल भुगतान के विस्तार ने सरकारी सेवाओं और वित्तीय लेनदेन को तकनीक से जोड़ने की दिशा को गति दी।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी ने मुख्य भूमिका निभाई। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला, जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री बने।
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला, हालांकि बाद के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई। 17 सितंबर 2026 को नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए, और उनके राजनीतिक प्रभाव को लेकर देश की राजनीति में लगातार चर्चा होती रही है। भाजपा की चुनावी रणनीति में नरेंद्र मोदी का चेहरा अब भी प्रमुख भूमिका निभाता है, जबकि अलग-अलग दलों के नेता उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक प्रभाव को लेकर अपने-अपने मत रखते हैं।

CBFC के नए पैनल में पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कई शख्सियत, नोटिफिकेशन जारी

PM Narendra Modi Birthday Live: वडनगर में अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की; देशभर से दी जा रही बधाई

Jaipur Election Result: जयपुर में री-पोलिंग वाले वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा बड़ा झटका

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड