बॉलीवुड के पढ़े लिखे सितारे (सौ. डिजाइन फोटो)
फोटो

Educated Bollywood Stars: किसी ने Oxford तो किसी ने Columbia से की पढ़ाई, एक्टिंग से पहले ऐसी थी इनकी डिग्री

Most Educated Bollywood Celebrities: जानिए बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिन्होंने एक्टिंग से पहले प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की और शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड बनाया।

अपूर्वा नायक
परिणीति चोपड़ा ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उनकी पढ़ाई भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने इंग्लैंड के Alliance Manchester Business School से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स से जुड़ी पढ़ाई की थी। परिणीति की दिलचस्प बात यह है कि वह शुरुआत में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में करियर बनाने की इच्छा रखती थीं
सारा अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अमेरिका की प्रतिष्ठित Columbia University से पढ़ाई की। उन्होंने वहां हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की। सारा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले विदेश में अपनी शिक्षा पूरी की थी।
जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में फिटनेस और एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका शैक्षणिक बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने मुंबई के Jai Hind College से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। मॉडलिंग और फिर फिल्मों में आने से पहले जॉन ने कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़ी पढ़ाई की थी।
कहो ना... प्यार है और गदर जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली अमीषा पटेल ने भी विदेश में पढ़ाई की है। उन्होंने अमेरिका की Tufts University से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है।
सोहा अली खान का एजुकेशनल बैकग्राउंड भी बॉलीवुड के अन्य सितारों से काफी अलग रही है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Balliol College से मॉडर्न हिस्ट्री की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने London School of Economics (LSE) से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की। फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ सोहा ने लेखन में भी हाथ आजमाया है।
फैशन और फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाली सोनम कपूर ने अपनी शुरुआती उच्च शिक्षा सिंगापुर के United World College of South East Asia से की। इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की। सोनम की दिलचस्प बात यह है कि अभिनय में आने से पहले उनकी रुचि फिल्म निर्देशन और लेखन में थी।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम