मिस वर्ल्ड 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
5 सितंबर की शाम आयोजित हुए मिस वर्ल्ड के कार्यक्रम में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला डोमिंगुएज़ को विजेता घोषित कर ताज पहनाया गया। लगभग 1 महीने तक चली इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 111 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शुरुआत से ही अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 40 और एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में जगह बनाई, लेकिन वह टॉप 5 में एंटर नहीं कर सकीं। इस प्रतियोगिता में वियतनाम का प्रतिनिधित्व कर रही ले गुयेन बाओ न्गोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 6 में अपनी जगह बनाई।
इससे पहले वियतनामी प्रतिनिधि लैन खुए ने टॉप 11 तक पहुंचकर सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया था। बाओ न्गोक ने प्रतियोगिता के दौरान एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के लिए टॉप मॉडल का खिताब जीता था। प्रतियोगिता की आखिरी रात के भव्य शो में चाम डांस प्रदर्शन और पारंपरिक आओ दाई फैशन शो के जरिए वियतनामी संस्कृति को केंद्र में रखा गया।
इन प्रतिभागियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए वियतनामी संस्कृति, समुद्र तटों और पारंपरिक आओ दाई पोशाक से जुड़ी प्रामाणिक सामग्री शेयर की।
इस भव्य आयोजन की सफलता ने साबित कर दिया है कि वियतनाम दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रोग्राम की मेजबानी करने में पूरी तरह सक्षम है।