मिर्जापुर द मूवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

कालीन भैया का स्वैग, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल, AI ने दिखाया मिर्जापुर द मूवी का 80s वाला अवतार

Mirzapur The Movie Characters 80s Look: 80s AI ट्रेंड में अब मिर्जापुर: द मूवी के किरदारों का भी रेट्रो अवतार सामने आया है। AI ने कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित को 80s के अंदाज में दिखाया है।

सोनाली झा
'मिर्जापुर: द मूवी' के सबसे दमदार किरदार कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी का AI ने 80s वाला लुक तैयार किया है। रेट्रो ड्रेसिंग के बावजूद उनके चेहरे का वही रौब और किरदार वाला स्वैग नजर आ रहा है।
मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा का अंदाज 80s के फैशन में भी काफी शानदार लग रहा है। किरदार भले ही दूसरे सीजन में खत्म हो गया था, लेकिन 'मिर्जापुर: द मूवी' में उनकी वापसी ने फैंस को फिर एक्साइटेड कर दिया है।
'मिर्जापुर: द मूवी' के गुड्डू पंडित को भी AI ने 80s के लुक में दिखाया है। रेट्रो कपड़ों में अली फजल काफी दमदार लग रहे हैं और उनका पुराना वाला भौकाल इस अंदाज में भी बरकरार है।
जितेंद्र कुमार एक बार फिर बबलू पंडित के दमदार अंदाज में 'मिर्जापुर: द मूवी' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 80s के रेट्रो लुक में उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।
कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार 'मिर्जापुर: द मूवी' की कहानी में बेहद अहम रहा है। रसिका दुग्गल का AI से तैयार 80s लुक पुराने दौर की बॉलीवुड अभिनेत्रियों की याद दिलाता है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बब्बन यादव के किरदार में रवि किशन ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। अब AI ने उनके लुक को 80s के रंग में ढाला है, जिसमें उनका दबंग अंदाज साफ नजर आ रहा है।
श्वेता त्रिपाठी शर्मा गोलू गुप्ता के किरदार में एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' में उनका यह 80s वाला रेट्रो लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। फिल्म में गोलू गुप्ता के नए अंदाज को देखने के लिए फैंस के बीच खासा उत्साह है।
श्रिया पिलगांवकर एक बार फिर स्वीटी गुप्ता के किरदार में नजर आने वाली हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' में उनका 80s वाला रेट्रो लुक बेहद शानदार लग रहा है। स्वीटी गुप्ता के इस नए अंदाज को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री