नागपुर का सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है मारबत महोत्सव (सोर्स : सोशल मीडिया)
नागपुर के प्रसिद्ध मारबत महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। इसी सिलसिले में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ नागपुर पहुंचे। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उनका स्वागत किया गया।इस पारंपरिक आयोजन में क्रिकेट जगत की भी मौजूदगी देखने को मिली। भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव मारबत महोत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे। उनके नागपुर पहुंचने से खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।मारबत महोत्सव के अवसर पर महोत्सव से जुड़े वरिष्ठ संपादक निलेश खरे और वरिष्ठ संपादक सरिता कौशिक भी नागपुर पहुंचे। मारबत महोत्सव में फिल्मी सितारों की भी मौजूदगी रही। मारबत महोत्सव के अवसर पर मराठी अभिनेता अंकुश चौधरी भी नागपुर पहुंचे। हर साल इस आयोजन को लेकर शहर में खास उत्साह देखने को मिलता है। मारबत महोत्सव के अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुभाष घई भी नागपुर पहुंचे। नागपुर महानगरपालिका की ओर से एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थायी समिति की सभापति शिवानी दानी-वाकरे ने सुभाष घई का स्वागत किया।मारबत महोत्सव नागपुर की पुरानी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से जुड़ा आयोजन है। हर साल इस आयोजन को लेकर शहर में खास उत्साह देखने को मिलता है। इस बार बॉलीवुड, फिल्म जगत और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने महोत्सव की चर्चा और बढ़ा दी है। प्रसिद्ध कलाकारों और अन्य गणमान्य लोगों के नागपुर पहुंचने से आयोजन को लेकर लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई है।