भारत में स्थित इन राम मंदिरों में करें दर्शन (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

Sri Ram Temples in India: भारत के इन प्रसिद्ध राम मंदिरों में दर्शन का बनाएं प्लान, राम नवमी पर होता है उत्सव का खास माहौल

भगवान श्रीराम के मंदिरों में अलग सी धूम देखने के लिए मिलती है। राम नवमी पर आप भगवान श्रीराम के दर्शन करना चाहते है तो भारत में स्थित इन प्रसिद्ध मंदिरों में विजिट कर सकते है।

दीपिका पाल
Sri Ram Temples in India: 6 अप्रैल को देशभर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव यानि राम नवमी मनाई जाएगी। इस दिन को लेकर भगवान श्रीराम के भक्तों ने तैयारियां कर ली है तो वहीं पर भगवान श्रीराम के मंदिरों में अलग सी धूम देखने के लिए मिलती है। राम नवमी पर आप भगवान श्रीराम के दर्शन करना चाहते है तो भारत में स्थित इन प्रसिद्ध मंदिरों में विजिट कर सकते है यहां पर आपको राम लला के बेहद अद्भुत दर्शन होंगे।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर- उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले में आपको भगवान श्रीराम का सबसे खास मंदिर देखने के लिए मिलेगा। इसका निर्माण एक साल पहले 2024 में हुआ है। अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है तो वहीं पर राम नवमी पर भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए आप यहां दर्शन कर सकते है।
संकट मोचन हनुमान मंदिर- उत्तरप्रदेश के ही वाराणसी जिले में आपको यह खास मंदिर दर्शन के लिए मिलेगा। सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक इस संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीराम के प्रति गहरी आस्था के कारण राम भक्त विशेष तौर पर इस मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं।
रामेश्वरम मंदिर- इस मंदिर का नाम सुना होगा जो सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। तमिलनाडु में स्थित यह खास मंदिर वहीं स्थान है जहां पर श्रीराम ने लंका जाने से पहले भगवान शिव की पूजा की थी। यहां रामसेतु और रामकुंड जैसे पवित्र स्थल दर्शन के लिए मिलेंगे इस मंदिर को चारों धाम में शामिल किया गया है।
कोदंडरामस्वामी मंदिर- रामनवमी के मौके पर आप भगवान श्रीराम के दर्शन का फल पाना चाहते है तो, कोदंडरामस्वामी मंदिर आ सकते है जो रामेश्वरम के पास और आंध्र प्रदेश में भी स्थित हैं। यहां पर भगवान श्रीराम की पूजा उनके धनुष के साथ की जाती है।
राजाराम मंदिर- रामनवमी के मौके पर आप मध्यप्रदेश के ओरछा जिले में आ सकते है यहां पर आप भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर देख सकते है। देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर श्रीराम की पीजा राजा के रूप में की जाती है। यहां उन्हें श्रीराम, रामलला नहीं, बल्कि राजा राम के नाम से संबोधित किया जाता है। इतना ही नहीं यहां पर राजा राम को हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
रामास्वामी मंदिर- तमिलनाडु में स्थित इस मंदिर को दक्षिण भारत की अयोध्या के रूप में जानते है। यहां पर इस मंदिर में आपको केवल श्रीराम नहीं माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही भरत और शत्रुघ्न के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर- साउथ इंडिया में भगवान श्रीराम के कई मंदिर है इसमें ही तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम के भद्राचलम में श्रीराम और माता सीता को समर्पित मंदिर है। सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर के नाम से मशहूर है। इस मंदिर के पीछे की कहानी है कि, भगवान ने लंका से माता सीता को वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। इस मंदिर में भगवान राम की मूर्ति धनुष और बाण के साथ स्थापित है।
त्रिप्रायर मंदिर - केरल, देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है यहां पर भगवान श्रीराम की मूर्ति को भगवान श्रीकृष्ण ने स्थापित किया माना जाता है। केरल के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे द्वारा स्थापित करने का वर्णन मिलता है। शासक वक्कायिल कैमल ने इस मूर्ति को त्रिप्रायर में स्थापित किया था। ऐसा कहा जाता है कि यहां भक्तों को बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह