हल्के ईयररिंग डिजाइन डिजाइन फोटो
फोटो

Everyday Earrings Designs: वजन में हल्की, स्टाइल में भारी, रोज पहनने लायक 10 ईयररिंग डिजाइन

Lightweight Earring Designs: रोजमर्रा के आउटफिट के साथ पहनने के लिए 10 हल्के ईयररिंग डिज़ाइन देखिए। मोती स्टड, छोटे हूप, हगी, मिनी झुमकी, थ्रेड, टेराकोटा, ईयर कफ़ और सॉलिटेयर, जो हर लुक में जँचेंगे।

अंकिता पटेल
रोज पहनने वाले गहनों की पहली शर्त होती है कि वे हल्के हों, आरामदायक हों और हर पोशाक के साथ चल जाएँ। मोती के छोटे स्टड इस कसौटी पर खरे उतरते हैं। ऑफिस के फॉर्मल कुर्ते, सूती साड़ी या शर्ट-ट्राउजर, हर पहनावे पर ये शालीन लगते हैं। सफेद, क्रीम या हल्के गुलाबी रंग के मोती चुनें। बारिश या पसीने के बाद इन्हें नरम कपड़े से पोंछें।
पतली, छोटे घेरे वाली बालियाँ यानी स्मॉल हूप्स जींस-टॉप, कुर्ती, ड्रेस या साड़ी, सबके साथ अच्छी लगती हैं। सुनहरे, चाँदी या रोज-गोल्ड रंग में उपलब्ध ये बालियाँ वजन में बहुत हल्की होती हैं। कॉलेज, कैफे या वीकेंड घूमने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। घेरा बहुत बड़ा या मोटा न चुनें, ताकि कान पर बोझ न पड़े।
हगी ईयररिंग छोटे और मोटे घेरे जैसी होती हैं, जो कान की लौ से सटकर बैठती हैं। इन पर बारीक स्टोन या सादा धातु का काम होता है। ये हल्की भी होती हैं और स्टाइलिश भी। एक से ज्यादा छेद हों, तो हगी के साथ छोटा स्टड पहनकर सुंदर लेयर्ड लुक बना सकती हैं। सोते समय और तैरते समय इन्हें उतार दें।
बड़े और भारी झुमकों की जगह छोटे आकार की झुमकी चुनें। ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर, टेराकोटा या हल्की धातु वाली ये छोटी झुमकियाँ कुर्ते, सूती सूट और साड़ी के साथ देसी लुक देती हैं। गुजराती और राजस्थानी कारीगरी वाली बारीक नक्काशी इन्हें खास बनाती है। रोज के लिए ऐसे झुमके चुनें, जो कंधे से टकराएँ नहीं।
बारीक चेन या बार वाली ड्रॉप ईयररिंग, जो कान से हल्के से लटकती हैं, चेहरे को लंबाई और नजाकत देती हैं। ऑफिस मीटिंग या शाम की चाय के लिए ये बहुत सलीकेदार लगती हैं। सादे रंग के ब्लाउज या कुर्ते पर सुनहरी या चाँदी की बार ड्रॉप पहनें। बाल बँधे हों, तो ये खासतौर पर निखरती हैं, खुले बालों में उलझ सकती हैं।
एक्रिलिक, रेज़िन या हल्की लकड़ी की ज्यामितीय ईयररिंग, जैसे वृत्त, पत्ती या अर्धचंद्र, चटक रंगों में आती हैं और बहुत हल्की होती हैं। ये सादे सफेद, काले या डेनिम पहनावे में रंग भरने का आसान तरीका हैं। बड़ी दिखने पर भी इनका वजन कम होता है। इन्हें परफ़्यूम या हेयर-स्प्रे से बचाएँ, क्योंकि रसायन इनके रंग को खराब कर सकते हैं।
सिल्क थ्रेड ईयररिंग रंग-बिरंगे रेशमी धागों से बनी ये बालियाँ पंख जैसी हल्की होती हैं और साड़ी, सूट या कुर्ते के रंग से मेल खाते शेड में बनाई जा सकती हैं। पकी मिट्टी से बनी, हाथ से रंगी ये बालियाँ सूती कपड़ों के साथ देसी, कलात्मक लुक देती हैं। दोनों वजन में हल्की हैं, पर इन्हें पानी, पसीने और नमी से बचाएँ। रखते समय अलग डिब्बे में रखें, ताकि टकराकर टूटें नहीं।
कान की ऊपरी बाहरी किनारी पर लगने वाले ये गहने कई बार बिना अतिरिक्त छेद के भी पहने जा सकते हैं और सादे पहनावे को स्टाइलिश बनाते हैं। इन्हें ज्यादा कसकर न पहनें। एक छोटा चमकदार पत्थर, जैसे अमेरिकन डायमंड या असली हीरा, रोज के लिए सदाबहार विकल्प है। पूरे दिन पहनने के लिए हल्के और सुरक्षित बैक वाले स्टड चुनें।

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी

सुनेत्रा पवार के बिना NCP के 6 बड़े नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, इधर डिप्टी सीएम ने मुंबई में बुलाई बैठक

Cyclone Murasu का असर: विजयवाड़ा से IndiGo की 10 उड़ानें रद्द, चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी