दीवाली मिठाई फोटो.सोशल मीडिया
काजू कतली को छोटे टुकड़ों में काटकर कुकीज के आटे में मिलाएं। चीनी की मात्रा कम रखें और बेक करें। तैयार हो जाएगी हल्के काजू फ्लेवर वाली कुकीज।बची हुई मिल्क बर्फी को गर्म दूध में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इलायची और कटे हुए मेवे डालें। कुछ देर पकाकर ठंडा करें और स्वादिष्ट खीर सर्व करें।गुलाब जामुन को छोटे टुकड़ों में काटें। एक गिलास में इसकी लेयर लगाएं और ऊपर से गाढ़ी रबड़ी या बिना चीनी वाली व्हिप्ड क्रीम डालें। ठंडा करके सर्व करें।बचे हुए बेसन या आटे के लड्डुओं को हाथों से क्रश करें। इसमें थोड़े कटे मेवे और नारियल का बुरादा मिलाएं। छोटे-छोटे बाइट्स बनाकर ऊपर से पिस्ता से सजाएं। पेड़ों को दूध के साथ ब्लेंड करें। जरूरत के अनुसार ठंडा दूध और थोड़ी इलायची डालें। ठंडा-ठंडा मिल्कशेक तैयार करें।सोन पापड़ी को हल्का क्रश करें। गिलास में इसकी लेयर लगाएं और ऊपर से गाढ़ा दही या बिना चीनी वाली क्रीम डालें। कटे हुए मेवे डालकर ठंडा सर्व करें।रसगुल्लों को हल्के हाथ से दबाकर चाशनी निकालें। इन्हें कटे हुए फलों और गाढ़े दही की लेयर के साथ डेजर्ट ग्लास में सजाएं।