लालबागचा राजा की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
फोटो

इंतजार हुआ खत्म! लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक आउट, 7 तस्वीरों में करें बप्पा के दर्शन

Lalbaugcha Raja First Look 2026: लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आ चुकी है। पारंपरिक सादगी, भव्य मंदिरनुमा पंडाल और भगवान शिव की थीम पर सजे बप्पा के फर्स्ट लुक की 7 मनमोहक तस्वीरें देखें।

गोरक्ष पोफली
लालबाग के राजा की पहली झलक पारंपरिक सादगी और दिव्यता के साथ श्रद्धालुओं के सामने पेश की गई है। राजा का प्रथम रूप सामने आते ही मुंबई सहित देशभर में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का इस साल 93वां वर्ष है। इस वर्ष के उत्सव की भव्य तैयारियों की शुरुआत 9 जून 2026 को आयोजित 'श्री गणेश मुहूर्त पूजन' के साथ हुई थी।
बप्पा के दरबार में प्रवेश के लिए मंडप के मुख्य द्वार को एक भव्य और दिव्य मंदिर का रूप दिया गया है। मंदिर जैसी यह भव्य संरचना मंडप के सामने आते ही श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
इस बार लालबागचा राजा के पंडाल में प्रवेश द्वार पर स्थापित विशालकाय त्रिशूल आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मंदिरनुमा बनावट और त्रिशूल के संयोजन से इस वर्ष की पूरी सजावट भगवान शिव (महाकाल) और शिवतत्व की थीम पर आधारित रखी गई है।
लालबाग के राजा की पहचान 'नवसाला पावणारा गणपति' यानी मन्नत पूरी करने वाले बाप्पा के रूप में है। यही वजह है कि हर साल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु उनके मुख दर्शन और चरण दर्शन के लिए लालबाग खिंचे चले आते हैं।
इस वर्ष गणेशोत्सव का पावन पर्व सोमवार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी से शुरू होगा। 12 दिनों तक चलने वाला यह भव्य उत्सव शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा के विसर्जन के साथ संपन्न होगा।
बप्पा की तस्वीरें और फर्स्ट लुक जारी होते ही गणेश भक्तों में दर्शन करने की बेताबी और उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। 14 सितंबर से शुरू हो रहे इस उत्सव में अगले 12 दिनों तक लालबाग में आस्था का महासंगम देखने को मिलेगा।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता