कुर्ती डिजाइन फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Kurti Style: अपने बॉडी टाइप के हिसाब से चुनें ये 6 कुर्ती डिजाइन, निखरकर आएगा आपका लुक

Best Kurti for Body Shape: कहते हैं कि आउटफिट को यदि अपने बॉडी टाइप के हिसाब से पहना जाएं, तो वह आपके लुक को निखारता है। जानिए कौन से बॉडी टाइप पर कौन सी कुर्ती चुनें।

रीता राय सागर
अगर आपका बॉडी शेप पियर है, तो आपके लिए ए लाइन कुर्ती बेस्ट है। नीचे की तरफ हल्का फ्लेयर बॉडी प्रोपोर्शन को बैलेंस दिखाता है। इसके साथ बोट या स्क्वायर नेक और सिगरेट पैंट स्टाइल करें।
यदि आपकी बॉडी का मिड पार्ट में वॉल्यूम अधिक है यानी यदि एप्पल शेप बॉडी की हैं, तो स्ट्रेट कुर्ती आपको क्लीन लुक देगा। वी नेक, साइड स्लीट और सिमेट्रिक हुक लाइन थोड़ा लंबा दिखाने का कम करेगा। इसे स्लिम पैंट या स्ट्रेट पैंट के साथ स्टाइल करें।
अगर आप एक परफेक्ट आवर ग्लास बॉडी की मालकिन हैं, तो अनारकली कुर्ती आपके शेप को परफेक्ट दिखा सकती है। इसके साथ वेस्ट बेल्ट या डिफाइंड वेस्टलाइन डिजाइन भी पहन सकती है।
रेकटेंगुलर बॉडी शेप में शोल्डर और हिप्स की चौड़ाई लगभग एक ही होती है। इसलिए शॉर्ट कुर्ती आपके वेस्ट के आसपास के हिस्सों पर इल्यूजन क्रिएट करके एक खूबसूरत लुक देगा। ध्यान रहे कि कुर्ती अधिक बॉक्सी या लूज न हो।
यदि आपकी बॉडी इंवर्टेड ट्रैंगुलर शेप की है, तो इस पर अंगरखा स्टाइल की कुर्ती बेहद जंचेगी। इसमें आपका वेस्ट डिफाइन दिखेगा और नीचे का फ्लेयर आपको बैलेंस लुक देगा।
ओवल बॉडी शेप के लिए काफ्तान कुर्ता बेस्ट ऑप्शन है। यह बिना किसी एफर्ट के आपको साटाइलिश लुक देगा। इसके लिए वी नेक या हल्की सी इंब्रायडरी वाली डिजाइन चुनें।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की