गर्मियों में खरबूजा खाने के फायदे जानिए (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

Benefits of Muskmelon: केवल तरबूज ही नहीं खरबूजा भी है गर्मी का सुपरफूड, इन बीमारियों से दिलाता है छुटकारा

गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए तरबूजा का सेवन तो लोग करते ही है लेकिन खरबूजा भी कई सारे विटामिन से भरपूर होता है। गर्मी में खरबूजा का सेवन करने से कई सारे फायदे मिलते है जिन्हें जानकर आप आज से ही खाना शुरू कर देंगे।

दीपिका पाल
Benefits of Muskmelon: गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए तरबूजा का सेवन तो लोग करते ही है लेकिन खरबूजा भी कई सारे विटामिन से भरपूर होता है। गर्मी में खरबूजा का सेवन करने से कई सारे फायदे मिलते है जिन्हें जानकर आप आज से ही खाना शुरू कर देंगे।
यहां पर बात करें तो, खरबूजा में कई गुण समाएं होते है। इसमें सबसे जरूरी विटामिन A और विटामिन सी भरपूर रूप से होता है। खरबूजा खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है तो वहीं पर त्वचा भी आपकी चमकदार होती है। इम्यूनिटी पावर को बू्स्ट करता है।
तरबूजा की तरह ही खरबूजा में भी पानी की मात्रा 90 प्रतिशत होती है। इसका सेवन आप गर्मियों में करते है तो लू से सुरक्षा मिलती है वहीं पर शरीर का तापमान भी कम होता है।
गर्मियों में अक्सर पेट की हालत सही नहीं होती है इसके लिए पाचन को सही रखने के लिए आप खरबूजा खा सकते है़। यह पेट में ठंडक देने के साथ ही गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाता है।
आंखों की समस्याएं विटामिन ए की कमी से होती है इसकी वजह से मोतियाबिंद भी होता है। आप खरबूजा का सेवन विटामिन ए का लेवल बढ़ाने के लिए कर सकते है।
खरबूजे का फायदा पाने के लिए आप इसे किसी तरीके से खा सकते है। इस फल को टुकड़ों में काटकर या फिर जूस भी बना सकते है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला