किशोर कुमार, अमित कुमार और नेवान निगम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फेमस सिंगर किशोर कुमार की आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है। उनके बेटे अमित कुमार ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और कई हिट गाने दिए।90 के दशक में कुमार सानू ने अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया। उनके बेटे जान कुमार सानू भी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और सिंगिग के साथ म्यूजिक कंपोजिशन में दिलचस्पी रखते हैं।सोनू निगम की आवाज के दीवाने देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं। उनके बेटे नेवान निगम ने बचपन में 'कोलावेरी डी' गाकर चर्चा बटोरी थीं। अब वह अपने ऑफिशियल म्यूजिक डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं।सिंगर शान ने अपनी सुरीली आवाज से बॉलीवुड में खास मंजिल हासिल किया है। उनके छोटे बेटे माही मुखर्जी भी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। शान ने उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इंट्रोड्यूस किया था।उदित नारायण बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं। उनके बेटे आदित्य नारायण ने बचपन से ही सिंगिग शुरू कर दी थी। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड सिंगर गाने गाए और बड़े होकर सिंगर के साथ-साथ टीवी होस्ट के रूप में भी पहचान बनाई।कम्पोजर और सिंगर अनु मलिक की बेटी अनमोल मलिक ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है।