किशोर कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रूप तेरा मस्ताना: किशोर कुमार की आवाज में यह रोमांटिक सॉन्ग आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया यह गाना बेहद पॉपुलर हुआ।मेरे सपनों की रानी: ट्रेन और जीप वाला यह यादगार गाना राजेश खन्ना के रोमांटिक अंदाज के लिए फेमस है। किशोर कुमार की आवाज ने इसे सदाबहार बना दिया।जिंदगी एक सफर है सुहाना: जिंदगी को खुलकर जीने का एहसास दिलाने वाला यह गाना आज भी लोगों को उत्साहित करता है। किशोर कुमार का सुरीली अंदाज इसकी सबसे बड़ी खूबी है।ओ मेरे दिल के चैन: प्यार और सुकून से भरा यह सॉन्ग किशोर कुमार के सबसे पॉपुलर रोमांटिक गानों में गिना जाता है। इसकी धुन आज भी संगीत प्रेमियों को पसंद आती है।पल पल दिल के पास: प्यार का इजहार करता यह खूबसूरत सॉन्ग आज भी रोमांटिक मौकों पर खूब सुना जाता है। किशोर कुमार की सिंगिंग इसे खास बनाती है।