कियारा आडवाणी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
एक तस्वीर में वह पीले रंग की बिकिनी में पूल के किनारे सुकून भरे लम्हें बिताती हुई दिखाई दे रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में गुलाबी रंग का स्वेटर पहने मौसम का आनंद ले रही हैं।इसके अलावा कियारा ने एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पीले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए एक प्यारी सी मिरर सेल्फी भी शेयर की है।शेयर की गई इन तस्वीरों में रेत पर बने परिवार के पैरों के निशान और उनकी नन्ही बेटी साराया के रेत से सने नन्हे पैर भी नजर आ रहे हैं, जो इस वेकेशन को और खास बना रहे हैं।जैसे ही इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कदम रखा, फैंस ने इस पर अपना बेशुमार प्यार बरसाना शुरू कर दिया।सोशल मीडिया यूजर्स कियारा के चेहरे पर साफ नजर आने वाले उस खास प्रेगनेंसी ग्लो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।