चूड़ियां  फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Karwa Chauth Bangles: पहली करवाचौथ पर लाल चूड़ियों को दें ये 5 खूबसूरत लुक, हाथों पर दिखेगा नई दुल्हन का चार्म

Karwa Chauth Bangles Idea: पहली करवाचौथ पर लाल चूड़ियों को हर बार एक ही तरह पहनने के बजाय इन 5 तरीकों से स्टाइल करें। गोल्डन कड़े से कुंदन तक, ये लुक हाथों को देंगे नई दुल्हन वाला चार्म।

रीता राय सागर
लाल चूड़े के दोनों तरफ नक्काशीदार या मीनाकारी वाले राजवाड़ी कड़े जोड़कर हाथों को शाही अंदाज दिया जा सकता है। यह स्टाइल बनारसी, सिल्क या ब्राइडल लहंगे के साथ खास तौर पर उभरकर आएगा।
पहली करवाचौथ पर लाल चूड़े को गोल्डन कड़ों के साथ पहनें। लाल और सुनहरे रंग का यह मेल हाथों को ट्रेडिशनल के साथ रॉयल लुक देता है। साड़ी हो या लहंगा, यह कॉम्बिनेशन नई दुल्हन के लुक के साथ आसानी से घुल जाता है।
बहुत ज्यादा हैवी चूड़ा नहीं पहनना चाहतीं तो लाल कांच की चूड़ियों के साथ पतले गोल्डन बैंगल्स की लेयरिंग करें। यह स्टाइल खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है जिन्हें सटल लेकिन फेस्टिव लुक पसंद है।
अगर आपका आउटफिट थोड़ा हैवी है, तो लाल चूड़ियों के बीच कुंदन वाले कंगन या बैंगल्स जोड़ सकती हैं। इससे हाथों का लुक ज्यादा सजा हुआ लगेगा और चूड़ियों की पारंपरिक खूबसूरती भी बनी रहेगी।
लाल चूड़ियों के साथ मोती वाले कंगन या बैंगल्स जोड़ने से लुक में सॉफ्ट और एलिगेंट टच आता है। अगर आपकी साड़ी या लहंगे में मोती का काम है तो यह स्टाइल पूरे लुक को आपस में जोड़ देगा।
सिर्फ एक जैसे लाल बैंगल्स पहनने के बजाय अलग-अलग साइज की लाल चूड़ियों के साथ बीच में 2-4 गोल्डन कड़े या पतली बैंगल्स लगाएं। इससे हाथों पर चूड़ियों की लेयरिंग ज्यादा खूबसूरत और फेस्टिव नजर आएगी।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद