(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
फोटो

करीना कपूर खान ने शेयर की द बकिंघम मर्डर्स के सेट से BTS झलकियां

करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म द बकिंघम मर्डर्स शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने अपनी दमदार ट्रेलर से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है और अब लोग इस रहस्यमयी थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

सोनाली झा
द बकिंघम मर्डर्स करीना के लिए खास महत्व रखती है क्योंकि वह इसमें निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं और इस बार एक पूरी तरह से अलग और गंभीर भूमिका में नजर आ रही हैं।
करीना इस फिल्म को लेकर अपने चुनाव पर गर्व महसूस कर रही हैं और इसे दुनिया के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर द बकिंघम मर्डर्स के सेट से कुछ BTS तस्वीरें शेयर की हैं।
करीना के पोस्ट में फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ पल कैद किए गए हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। करीना ने लिखा कि एक एक्टर के रूप में, जो चुनाव आप करते हैं, वही मायने रखता है। मुझे इस चुनाव पर गर्व है।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि कृपया इस कहानी को देखें और मेरे अपराध और ड्रामा की दुनिया में कदम रखें। यह एक सपना था जिसे मैं हमेशा से एक अभिनेता या निर्माता के तौर पर जीना चाहती थी, लेकिन यहां मुझे दोनों दुनिया का बेहतरीन अनुभव मिला है।
फिल्म द बकिंघम मर्डर्स अब सिनेमाघरों में उपलब्ध है। इस फिल्म में करीना कपूर खान, आश तंदन, रणवीर बरार, और कीथ एलेन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।
द बकिंघम मर्डर्स की पटकथा ऐसीम अरोड़ा, कश्यप कपूर, और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शौभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार निर्माता करीना कपूर खान द्वारा निर्मित किया गया है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव