कंगना रानौत फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Celebrity Style Decode: कंगना के ₹2 लाख के गरबा लुक में छिपे ये 6 स्टाइलिंग आइडिया, बजट में भी आएगा रॉयल लुक

Budget Royal Look: कंगना रानौत का ₹2.1 लाख का टोरानी लहंगा भले ही बजट से बाहर हो, लेकिन उनके लुक की 6 स्टाइलिंग ट्रिक्स आप अपने वॉर्डरोब में भी अपना सकती हैं। जानिए रॉयल दिखने के आसान तरीके।

रीता राय सागर
कंगना रनौत ने मरून और मल्टीकलर प्रिंट वाले टोरानी लहंगे के साथ ट्रेडिशनल स्टाइल को खास अंदाज दिया। इस लहंगा की कीमत करीब ₹2.1 लाख है। लेकिन इसके स्टाइलिंग आइडिया अपनाने के लिए इतना खर्च करना जरूरी नहीं।
कंगना के लहंगे में रिच कलर, ट्रेडिशनल प्रिंट और कढ़ाई का मेल है। बजट में ऐसा लुक पाने के लिए पूरी तरह एम्ब्रॉयडरी वाले महंगे लहंगे की जगह प्रिंटेड लहंगा चुनें और बॉर्डर या ब्लाउज पर कढ़ाई को हाइलाइट करें।
कंगना ने अपने लुक के साथ हैवी ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी पहनी। मल्टीलेयर नेकलेस, बड़े ईयररिंग्स और मांगटीका जैसे पीस ट्रेडिशनल आउटफिट को हटके बनाते हैं। कम बजट में भी एक बड़ा नेकलेस या ऑक्सिडाइज्ड झुमके पूरे लुक को खास बनाते हैं।
कंगना की स्लीक चोटी और ट्रेडिशनल हेयर एक्सेसरीज उनके लुक को पूरा करती हैं। आप भी सेंटर-पार्टिंग के साथ साफ-सुथरी चोटी बनाकर उसमें छोटे टैसल, परांदा या हेयर ज्वेलरी लगा सकती हैं। इससे बिना महंगे स्टाइलिंग के भी फेस्टिव लुक तैयार होगा।
मैचिंग दुपट्टे को एक तरफ से ड्रेप करने पर लहंगे की कढ़ाई और बॉर्डर उभरकर नजर आते हैं। अपने दुपट्टे को कंधे पर पिन करें या एक साइड से खुला छोड़ें। अगर लहंगा पहले से हैवी है, तो दुपट्टे की ड्रेपिंग सिंपल रखें।
रॉयल लुक के लिए सिर्फ महंगा फैब्रिक नहीं। लहंगे की लंबाई, कमर की फिटिंग और ब्लाउज का सही स्ट्रक्चर पूरे आउटफिट को बेहतर दिखाते हैं। पुराने लहंगे की फिटिंग ठीक करवाएं, ब्लाउज को अच्छी तरह फिट कराएं और ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा करें।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार