जेनिफर बैरेटो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने 116 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम किया। उनकी जीत प्यूर्टो रिको के लिए ऐतिहासिक रही।जेनिफर के पास रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक और साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में 2 मास्टर डिग्रियां हैं। उन्होंने एजुकेशन के साथ सोशल वर्क में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।जेनिफर बैरेटो अमेरिकी डिफेंस विभाग के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने डॉमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की और जागरूकता और रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों में मदद की है।जेनिफर की शादी अमेरिकी सेना के सार्जेंट यान कार्लोस बैरेटो काल्डेरॉन से हुई है। साल 2019 में उनकी बेटी पेनेलोपे का जन्म हुआ। परिवार और करियर के बीच बैलेंस बनाकर उन्होंने यह मंजिल हासिल की है।जेनिफर ने बिना किसी मॉडलिंग या ब्यूटी प्रतियोगित अनुभव के मिस यूनिवर्स 2026 की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लगभग 70 पाउंड वजन घटाया, जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको बनीं और फिर मिस यूनिवर्स 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया।