इंटरनेशनल शेफ डे फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

International Chefs Day: शेफ की टोपी इतनी ऊंची क्यों होती है? जानिए किचन से जुड़े 10 दिलचस्प फैक्ट्स

Facts About Chef: शेफ की ऊंची टोपी से लेकर उनकी खास जैकेट तक, किचन में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों के पीछे दिलचस्प कहानियां हैं। शेफ डे पर जानिए ऐसे ही 10 फैक्ट्स।

रीता राय सागर
शेफ की ऊंची सफेद टोपी को टोक (Toque) कहते हैं। यह पारंपरिक शेफ यूनिफॉर्म का हिस्सा है और उन्हें खास पहचान देती है।
शेफ की जैकेट अक्सर दोहरी परत वाली होती है। इससे गर्मी और छींटों से कुछ हद तक सुरक्षा मिल सकती है। इसका डबल-ब्रेस्टेड डिजाइन भी पारंपरिक शेफ यूनिफॉर्म की पहचान है।
कई पारंपरिक शेफ जैकेट में कपड़े या गांठ वाले बटन होते हैं। ये किचन के काम के दौरान सुविधाजनक होते हैं और यूनिफॉर्म को क्लासिक लुक देते हैं।
शेफ की टोपी में 100 प्लीट्स होते है। कहा जाता है कि इसका संबंध शेफ की अनगिनत तकनीक और अंडे बनाने के अनगिनत तरीके से जोड़ा जाता है।
सफेद रंग साफ-सफाई और पेशेवर लुक से जुड़ा है। इस पर दाग जल्दी दिख जाते हैं, जिससे यूनिफॉर्म की सफाई का ध्यान रखना आसान होता है।
सही चाकू से सब्जियां काटना, बारीक तैयारी करना और सामग्री को एक जैसा आकार देना आसान होता है। इसलिए शेफ अपने चाकू की धार और देखभाल पर खास ध्यान देते हैं।
खाना बनाने से पहले सामग्री और औजार व्यवस्थित रखने की तैयारी को मिज़ ऑन प्लास (Mise en place) कहते हैं। इससे काम का क्रम बनाए रखने और समय बचाने में मदद मिलती है।
एक शेफ को स्वाद के साथ-साथ तापमान, बनावट, प्रेजेंटेशन और खाद्य सुरक्षा का भी ध्यान रखना पड़ता है। अच्छी डिश के पीछे तैयारी और बारीकी से काम करने की बड़ी भूमिका होती है।
हर यादगार डिश के पीछे किसी की मेहनत, हुनर और रचनात्मकता होती है। इस इंटरनेशनल शेफ डे पर उन सभी शेफ को सलाम, जो खाने को एक खास अनुभव बनाते हैं।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन