डिजिटल क्रांति के नए युवा कवि (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
आज के दौर में नायब मिधा एक ऐसे स्पोकन-वर्ड कवियित्री और कहानीकार बनकर उभरी हैं, जिनकी रचना 'मुस्कुराओं' सोशल मीडिया पर काफी फेमस रही है। इनकी कविताओं में आत्म-प्रेम, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक ताने-बाने की खूबसूरती साफ झलकती है।युवा कवि अमनदीप सिंह अपनी हिंदी और पंजाबी मिश्रित शायरी के लिए पहचाने जाते हैं। अमनदीप कॉलेज लाइफ के रोमांस, रोजमर्रा की जिंदगी और अधूरे प्यार के पलों को बेहद सहज अंदाज में युवाओं के सामने रखते हैं।डिजिटल पोएट्री और ऑनलाइन स्टोरीटेलिंग को घर-घर पहुंचाने में याह्या बूटवाला का योगदान बेहद खास माना जाता है। इनकी फेमस रचना 'शायद वो प्यार नहीं है' ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। याह्या की कविताओं में हास्य, प्रेम और जीवन की रोजमर्रा की उलझनों का ऐसा अनूठा संगम होता है।महिला अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए मेघा राव जानी जाती हैं। वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी कविताओं का जादू चलाती हैं और युवाओं को जागरूक करती हैं।एक्ट्रेस और स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट प्रिया मलिक भी नारीवाद और सामाजिक बंधनों पर तीखा प्रहार करती हैं। प्रिया की कविताएं जैसे 'राइट टू लव' और 'डियर मिस्टर शर्मा' डिजिटल दुनिया में बेहद फेमस रही हैं।