संजय लीला भंसाली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म में ऋतिक रोशन ने एथन मस्कारेनहास का रोल निभाया था, जिनको एक हादसे के बाद लकवा मार जाता है। उसकी लाइफ की कहानी दर्शकों को व्यक्तिगत स्वतंत्रता, सम्मान और अपनी लाइफ के फैसले लेने के अधिकार पर सोचने के लिए मजबूर करती है।ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार एक्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल रही। एथन और सोफिया के रिश्ते में प्यार, दोस्ती, अपनापन और भावनात्मक गहराई देखने को मिली, जिसने फिल्म गुजारिश को यादगार बना दिया।गुज़ारिश के साथ संजय लीला भंसाली ने पहली बार बतौर संगीतकार अपनी नई पारी शुरू की थी। फिल्म के उड़ी, सौ ग्राम जिंदगी, तेरा ज़िक्र है और टाइटल ट्रैक जैसे गानों ने स्टोरी की भावनाओं को और गहरा बनाया।गोवा की खूबसूरत लोकेशन, पुर्तगाली वास्तुकला से प्रेरित शानदार इंटीरियर और पुराने जमाने का माहौल फिल्म को खास बनाते हैं। भंसाली ने यहां बड़े सेट के बजाय कहानी और किरदारों की भावनाओं को अपने विजुअल्स के जरिए उभारा।गुज़ारिश फिल्म सोफिया के समर्पण और देखभाल की कहानी है। फिल्म दिखाती है कि मुश्किल समय में किसी का साथ निभाना, प्यार और भावनात्मक मजबूती कितनी अहम होती है।