संजय लीला भंसाली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

13 साल बाद भी कायम है राम-लीला का जादू, ये 7 वजहें बनाती हैं फिल्म को खास

Ram Leela Movie 13 Years: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' को 13 साल पूरे हो गए हैं। जानिए फिल्म की पॉपुलेरिटी की 7 खास वजहें।

यति सिंह
विलियम शेक्सपियर की 'रोमियो एंड जूलियट' से प्रेरित इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने लव स्टोरी को गुजराती बैकग्राउंड में पेश किया। दो दुश्मन गुटों के बीच राम और लीला का प्यार दर्शकों को खूब पसंद आया।
फिल्म के शानदार सेट्स, रंगीन लोकेशन और प्रोडक्शन डिजाइन ने इसके सीन को बेहद खास बनाया। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सिग्नेचर स्टाइल ने फिल्म के हर सीन को यादगार बना दिया।
राम और लीला के रोल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दिए थे। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और दमदार एक्टिंग ने इस लव स्टोरी में जान डाल दी।
'लाल इश्क', 'नगाड़ा संग ढोल', 'लहू मुंह लग गया' और 'अंग लगा दे' जैसे सॉन्ग ने फिल्म की पॉपुलेरिटी को और बढ़ाया। आज भी इन सॉन्ग को खूब पसंद किया जाता है।
फिल्म रामलीला में दीपिका पादुकोण के रंग-बिरंगे लहंगे, ट्रैडिशनल चोलियां और ऑक्सीडाइज्ड जूलरी काफी चर्चा में रहे। उनके गुजराती लुक ने ट्रेडिशनल फैशन को नया ट्रेंड दिया।
राम और लीला की लव स्टोरी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं थी। इसमें खानदानी दुश्मनी, वफादारी, जुनून और बलिदान जैसे भावनात्मक पहलुओं को भी खूबसूरती से दिखाया गया।
'राम-लीला' संजय लीला भंसाली के शानदार फिल्मी सफर की यादगार फिल्मों में शामिल है। रिलीज के 13 साल बाद भी फिल्म के गाने, रोल, भव्यता और लव स्टोरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल