गणपति बप्पा के सुपरहिट गाने (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शाहरुख खान ने फिल्म 'डॉन' में "मौर्या रे" गाने के जरिए मुंबई के गणेशोत्सव की असली रंगत को हिंदी सिनेमा में उतारा। शंकर महादेवन की सुरीली और एनर्जेटिक आवाज में गाए गए इस गाने में शाहरुख का डांस देखने लायक था। वहीं दूसरी तरफ साल 2012 में आई रीमेक 'अग्निपथ' में ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया गाना 'देवा श्री गणेश' भक्ति संगीत की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित हुआ।फिल्म 'वास्तव' का फेमस गाना 'शेंदूर लाल चढ़ायो' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक भावुक आरती है जिसे संजय दत्त पर बहुत ही संजीदगी से फिल्माया गया था। यह गाना दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। रितेश देशमुख पर फिल्माया गया गाना "बप्पा" एकदम नए और फ्यूजन रूप में नजर आया। इसमें पारंपरिक ढोल-ताशों के साथ रॉक म्यूजिक का ऐसा तड़का लगाया गया।साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' का गाना "गणपति अपने गांव चले" आज भी कई जुलूसों की पहली पसंद माना जाता है। महानायक अमिताभ बच्चन और डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती पर बेहद भावनात्मक और ऊर्जावान अंदाज में फिल्माया गया था।