Fortune India 2026: कौन रहा नंबर-1? (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी ने इस लिस्ट में सबसे पहला स्थान हासिल करके एक बार फिर अपनी ताकत और अद्वितीय नेतृत्व का लोहा मनवाया है। सोशल वर्क, एजुकेशन और स्पोर्ट्स एक्टिविटि के जरिए नीता अंबानी को लिस्ट में पहला स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में 18वें स्थान पर रहने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री और पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। इन दिनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन में तुलसी के किरदार से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहीं स्मृति ईरानी ने राजनीति के बाद एक्टिंग की दुनिया में शानदार वापसी की है। मनोरंजन जगत की बात करें तो बॉलीवुड की चहेती अदाकारा आलिया भट्ट ने भी इस सूची में अपनी जगह सुरक्षित की है। अपनी दमदार अदाकारी, बेहतरीन फिल्म चयन और व्यावसायिक सूझबूझ के चलते देश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की कतार में भी खुद को मजबूती से खड़ा कर लिया है। अपनी शानदार अभिनय कला के लिए पहचानी जाने वाली कृति सेनन ने भी इस सूची में अपनी जगह सुरक्षित की है। कृति सेनन ने अपने स्किनकेयर ब्रांड के जरिए बतौर सफल बिजनेस वुमन इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। फॉर्च्यून इंडिया ने साल 2026 के लिए अपनी मोस्ट पावरफुल वुमन लिस्ट में एचसीएलटेक की रोशनी नाडार मल्होत्रा इस सूची में दूसरे पायदान पर काबिज हैं।वहीं तीसरे स्थान पर अपोलो हॉस्पिटल्स समूह की चार बहनों शोभना कामिनेनी, संगीता रेड्डी, प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है।