दशहरे पर इन फिल्मों ने की कितनी कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

‘जेलर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, ‘भूल भुलैया’ से ‘जिगरा’ तक दशहरे पर इन फिल्मों ने की कितनी कमाई

Dussehra Movies Box Office Collection: दशहरा के पावन पर्व पर बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ ने इतिहास रचा तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं।

यति सिंह
दशहरा के मौके पर रिलीज हुई साल 2007 में आई भूल भुलैया ने दर्शकों के बीच धमाल मचा दिया था। फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन ने अहम किरदार निभाए थे और यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। 32 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने देश में 49.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
साल 2014 में आई बैंग बैंग ने भी ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के दम पर शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म का बजट करीब 140 से 160 करोड़ रुपये था। फिल्म ने करीब 181.03 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
वहीं साल 2018 में रिलीज हुई बधाई हो ने छोटे बजट में आकर सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की थी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। आंकड़ों के अनुसार इसका टोटल नेट कलेक्शन 137.31 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को करीब 23 से 29 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।
इसके अलावा साल 2018 में आई नमस्ते इंग्लैंड और साल 2024 के दशहरा के मौके पर रिलीज हुई। मगर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। खबरों के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
जिगरा जैसी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिले और वे बॉक्स ऑफिस पर फ्लोप साबित हुईं। खबरों के अनुसार इस फिल्म का बजट करीब 80 से 90 करोड़ रुपये था। इसका टोटल कलेक्शन सिर्फ 31.98 करोड़ रुपये रहा।
हाल ही में दशहरा के मौके पर रिलीज हुई रजनीकांत की जेलर 2 सबसे आगे चल रही है। यह फिल्म कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है और इसने विदेशों में पहले दिन की कमाई के मामले में भी बड़ी सफलता हासिल की है।
इसके उलट प्रहार और नई नवेली जैसी फिल्में भी मैदान में हैं, जिन्हें दर्शकों की मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे है। त्योहार का यह हफ्ता एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर केवल मजबूत कंटेंट और स्टार पावर ही लंबे समय तक टिक सकती है।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार