दीवाली की मिठाई फोटो.सोशल मीडिया
पैकेट पर Date of Manufacturing, Best Before और Expiry Date देखें। दिवाली से कई दिन पहले मिठाई खरीद रहे हैं, तो ऐसी पैकिंग चुनें जिसकी डेट देने तक की हो। अगर तारीख मिटाई गई हो, स्टिकर से संदिग्ध तरीके से ढकी हो या पढ़ी न जा रही हो, तो दूसरा पैकेट लें।देखें कि मिठाई किन चीजों से बनी है, जैसे मिल्क पाउडर, चीनी, घी, काजू या दूसरे मेवे। अगर आप खास सामग्री वाली मिठाई खरीद रहे हैं, तो केवल सामने लिखे नाम पर भरोसा न करें, सामग्री की सूची भी पढ़ें।पैकेट पर FSSAI का लोगो और लाइसेंस नंबर देखें। नंबर मौजूद होने से उसकी क्वालिटी का पता नहीं चलता है। FSSAI के आधिकारिक पोर्टल पर लाइसेंस की जानकारी जांचें। नंबर गायब हो या लेबल संदिग्ध लगे, तो खरीदने से बचें।पैकेट फटा हुआ, खुला हुआ, गीला या असामान्य रूप से फूला हुआ न हो। सील टूटी हो या मिठाई पैकेट के बाहर चिपकी दिखे, तो दूसरा पैक चुनें। पारदर्शी पैक में मिठाई दिख रही हो, तो उसमें फफूंद, रंग या नमी जैसी चीजें दिखें, तो न खरीदें।मिठाई का वजन और MRP देखें। अलग-अलग पैकेटों की तुलना करते समय केवल कुल कीमत नहीं, बल्कि वजन भी देखें। मिठाई का नाम और पैकेट पर लिखी जानकारी एक-दूसरे से मेल खानी चाहिए। काजू कतली या घी से बनी मिठाई खरीदते समय सामग्री का दावा भी पढ़ें।पैकेट पर देखें कि मिठाई को फ्रिज में रखना है या सामान्य तापमान पर। दूध, खोया या क्रीम वाली मिठाइयों के लिए स्टोरेज निर्देशों को पढ़ें। पैक खुलने के बाद कितने समय में इस्तेमाल करना है, इसकी जानकारी हो तो उसका पालन करें।