रंगोली डिजाइन फोटो.सोशल मीडिया
फर्श पर गोल आकार बनाकर उसके अंदर पीले और नारंगी गेंदे की पंखुड़ियां सजाएं। किनारों पर छोटे दीये रखें। यह डिजाइन मुख्य दरवाजे के पास कम समय में तैयार हो जाएगा।अगर घर में बड़ा आंगन नहीं है, तो सीढ़ियों के कोनों पर छोटे फूलों वाले डिजाइन बनाएं। हर स्टेप पर एक जैसा पैटर्न रखें और सुरक्षित दूरी पर दीये सजाएं।पीले और नारंगी गेंदे की पंखुड़ियों से गोल डिजाइन बनाएं। इसके चारों ओर छोटे मिट्टी के दीये सजाएं। यह रंगोली कम समय में तैयार हो जाएगी और घर के मुख्य दरवाजे पर खूबसूरत लगेगी।गुलाबी गुलाब और पीले गेंदे की पंखुड़ियों से कमल का आकार तैयार करें। बीच में एक दीया रख दें। पूजा के स्थान या एंट्रेंस के लिए यह डिजाइन सुंदर और खूबसूरत विकल्प है।एक छोटा-सा फूलों वाला पैटर्न बनाकर उसके चारों तरफ दीयों का घेरा तैयार करें। इससे साधारण रंगोली भी खास दिखेगी और ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।पूरे आंगन में रंगोली बनाने के बजाय दरवाजे के दोनों ओर फूलों की पंखुड़ियों से बॉर्डर बनाएं। बीच-बीच में दीये रखें। कम जगह में भी यह सजावट फेस्टिव माहौल बना देगी।