दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026 उनके फैंस के लिए खास होने वाला है। इस टूर में पंजाबी म्यूजिक, भांगड़ा और उनकी शानदार स्टेज परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। यह शो उनके भारत दौरे की शुरुआत करेगा।दिल्ली के बाद दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर 2026 को इंदौर पहुंचेंगे। यहां C21 एस्टेट में उनके कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा।दिलजीत दोसांझ का अगला पड़ाव गुजरात का अहमदाबाद होगा। 21 नवंबर 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला उनका शो टूर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है।मुंबई में 27 नवंबर 2026 को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले इस शो को लेकर उनके फैंस उत्साहित हैं।दिलजीत दोसांझ 29 नवंबर 2026 को मेट्रो सिटी बेंगलुरु में परफॉर्म करेंगे। NICE ग्राउंड्स में होने वाले इस कॉन्सर्ट में उनके म्यूजिक का अलग ही रंग देखने को मिलेगा।दिलजीत दोसांझ का भारत दौरा दिसंबर में यूपी के लखनऊ पहुंचेगा। 5 दिसंबर 2026 को जंबूरी ग्राउंड्स में होने वाले कॉन्सर्ट में फैंस उनके पॉपुलर गानों का आनंद ले सकेंगे।दिलजीत दोसांझ के ऑरा टूर में चंडीगढ़ और कोलकाता को भी शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन दोनों शहरों में कॉन्सर्ट की तारीख और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 के कॉन्सर्ट टिकटों की बुकिंग के लिए फैंस बुक माई शो पर जानकारी देख सकते हैं।