बाल दिवस पर ये फिल्में, जो बदल देंगी उनकी सोच (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

Children's Day 2026: बच्चों को सिर्फ खिलौने नहीं, बाल दिवस पर दिखाएं ये 9 फिल्में, जो बदल देंगी उनकी सोच

Children's Day Movies: बॉलीवुड में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जो बच्चों को दोस्ती, मेहनत, आत्मविश्वास, शिक्षा और रिश्तों की अहमियत समझाती हैं। बच्चों को ये 9 प्रेरणादायक फिल्में जरूर दिखाएं।

यति सिंह
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर हर बच्चों को प्रेरित करती है। यह फिल्म बताती है कि हर बच्चा अलग होता है और उसके टैलेंट को समझना बेहद जरूरी है। बच्चों की किसी से कम्पेयर करने के बजाय उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।
फिल्म आई एम कलाम एक ऐसे गरीब बच्चे की स्टोरी है, जो मुश्किलों के बाद भी पढ़ाई करने और अपने ड्रीम पूरे करने का जुनून रखता है। यह फिल्म बच्चों को सिखाती है कि मेहनत, लगन और सीखने का जुनून से जिंदगी बदली जा सकती है।
स्टेनली का डिब्बा बच्चों की दोस्ती, मासूमियत और स्कूल लाइफ पर आधारित बेहद खूबसूरत फिल्म है। इस फिल्म की कहानी हमें सिखाती है कि किसी बच्चे की परिस्थितियों को समझे बिना उसके साथ गलत बर्ताव नहीं करना चाहिए।
फिल्म निल बटे सन्नाटा एक मां और बेटी के खूबसूरत रिश्ते की मिसाल है। जिसमें मां अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ते देखना चाहती है। फिल्म बच्चों को सिखाती है कि शिक्षा और मेहनत के दम पर किसी भी ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
फिल्म उड़ान एक ऐसे युवा की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। लेकिन फैमिली की सख्ती उसके रास्ते में रूकावटें बनती है। यह फिल्म बच्चों और पैरेंट्स दोनों को आपसी समझ, आजादी और सपनों की अहमियत सिखाती है।
फिल्म चिल्लर पार्टी बच्चों की दोस्ती, एकता और जानवरों के लिए प्यार की जबरदस्त कहानी है। इस फिल्म में बच्चों का एक ग्रुप अपने दोस्त और उसके कुत्ते की मदद के लिए एकजुट हो जाता है। यह बच्चों को अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाती है।
फिल्म इकबाल एक ऐसे लड़के की स्टोरी है, जो बोल और सुन नहीं सकता, लेकिन क्रिकेटर बनने का ड्रीम देखता है। सारी मुश्किलों के बाद वह हार नहीं मानता। यह फिल्म बच्चों को आत्मविश्वास और लगातार मेहनत करने की प्रेरणा देती है।
फिल्म तहान 1 छोटे बच्चे की इमोश्नल स्टोरी है, जो अपने प्यारे गधे को वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। यह फिल्म बच्चों को जानवरों के प्रति दया, प्यार और जिम्मेदारी का महत्व समझाती है।
अमिताभ बच्चन और चाइल्ड आर्टिस्ट अमन सिद्दीकी की फिल्म भूतनाथ दोस्ती और इंसानियत का मैसेज देती है। यह फिल्म बच्चों को सिखाती है कि किसी को उसके बाहरी रूप से नहीं आंकना चाहिए और प्यार से हर रिश्ता खूबसूरत बनाया जा सकता है।

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान