नेशनल हैंडलूम डे पर रायपुर में रैंप वॉक सौजन्य-सोशल मीडिया
नेशनल हैंडलूम डे 2026 को सेलिब्रेट करने के लिए रायपुर में एक रैंप वॉक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व महिला नक्सलियों ने स्वदेशी परिधानों में रैंप वॉक किया।रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे पर राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में इस रैंप वॉक का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सुकमा की 8 और बीजापुर की एक महिला नक्सली ने पारंपरिक हाथों से बुने परिधान पहनकर रैंप पर कदम रखा। इन महिलाओं ने मॉडल्स की तरह रैंप वॉक किया और फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन के साथ कदम से कदम मिलाकर रैंप पर चलीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दीं कि यह महिलाएं कही से भी नक्सली नहीं लगती। नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर इन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, जिसे सभी महिलाओं ने बखूबी निभाया।हाथ से बुने स्वदेशी परिधानों पहनकर इन महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का जलवा बिखेरा और लोगों का दिल जीत लिया। ये तस्वीरें बयां करती है कि कभी जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाली इन महिलाओं ने अपनी जिंदगी को बदलने की ठान ली है और एक नई और सुनहरे भविष्य की कहानी गढ़ रही है।