बजट 2025 में युवाओं के लिए बड़े ऐलान (सौजन्य-एएनआई, सोशल मीडिया) 
फोटो

Budget 2025: युवाओं के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान, मेडिकल से लेकर AI तक 'ज्ञान भारत मिशन' की होगी शुरुआत

सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए की गई बड़ी घोषणाओं में पांच नये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में 6,500 और छात्रों की शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार, मेडिकल की 10,000 नयी सीट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देना शामिल है। केंद्रीय बजट 2025-26 में शिक्षा मंत्रालय को 1.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किया गया है, जो 2024-25 के संशोधित अनुमान 1.14 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

प्रिया जैस
निर्मला सीतारमण, (वित्त मंत्री)
शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए देश में 23 IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान किया।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (सौ. सोशल मीडिया )
निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बताया कि देश में ज्ञान भारत मिशन शुरू होगा। इस मिशन के तहत 1 करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेश होगा।
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में बताया कि पटना IIT में होस्टल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा देंगे। स्किल बढ़ाने के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के सेंटर बनाए जाएंगे। सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी।
नौकरी (सौ. सोशल मीडिया )

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला