टीवी टू बॉलीवुड (सौ. डिजाइन फोटो)
बॉलीवुड के 'किंग खान' ने साल 1989 में दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल फौजी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'सर्कस' सीरियल में भी काम किया। हालांकि छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखरने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर भी दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया।मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने साल 1995 में लोकप्रिय सिटकॉम हम पांच से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने राधिका माथुर का किरदार निभाया था। जी टीवी पर आने वाला ये कॉमेडी सीरियल आज भी टीवी इंडस्ट्री के सबसे आइकॉनिक सीरियल में से एक है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले दिवंगत एक्टर इरफान खान भी छोटे पर्दे की ही खोज है। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने से पहले इरफान खान चाणक्य, चंद्रकांता और भारत एक खोज जैसे ऐतिहासिक टीवी सीरियलों में काम कर चुके है।
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे जिन्होंने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में अपनी एक शानदार पहचान बनायी थी। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2008 में किस देश में है मेरा दिल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि साल 2009 में पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख की भूमिका निभाकर उन्होंने हर किसी के दिलों पर राज किया था।साल 2024 का बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के साथ ही की थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले यामी गौतम ने चांद के पार चलो और ये प्यार ना होगा कम जैसे टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा था।
रॉक ऑन, बोच बच्चन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और पुलिसगिरी जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई भी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम रह चुकी है। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में कसम से सीरियल में काम किया था। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवानों बनाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुकी है। उन्होंने साल 2012 में मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियां से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और कुमकुम भाग्य जैसे टीवी सीरियल्स ने उन्हें बॉलीवुड में जगह दिलायी।