बॉलीवुड सितारों की रिजेक्शन कहानी (सौ. डिजाइन फोटो)
फोटो

बॉलीवुड के स्टार्स जिन्होंने रिएक्शन के बाद भी नहीं मानी हार, अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक हुए रिजेक्ट

Bollywood Stars Rejection: बॉलीवुड में सफलता हासिल करना आसान नहीं है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों को भी करियर की शुरुआत में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन मेहनत ने उनकी किस्मत बदल दी।

अपूर्वा नायक
अमिताभ बच्चन के शुरुआती संघर्ष की कहानी भी काफी चर्चित है। उन्हें ऑल इंडिया रेडियो में उनकी भारी आवाज की वजह से रिजेक्शन मिला था। फिल्मों में भी उनके लंबे कद को लेकर शुरुआत में सवाल उठे। हालांकि, बाद में उनकी वही दमदार आवाज उनकी पहचान बन गई और उन्होंने भारतीय सिनेमा में अलग मुकाम बनाया।
अक्षय कुमार ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में आमिर खान स्टारर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) में दीपक तिजोरी के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया गया कि उनमें उस भूमिका के लिए जरूरी बात नहीं है। आज अक्षय कुमार को बॉलीवुड के व्यस्त और लोकप्रिय अभिनेताओं में गिना जाता है।
अनुष्का शर्मा के करियर की शुरुआत भी रिजेक्शन से जुड़ी रही। बताया जाता है कि निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने उन्हें उनके लुक को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं और एक्टिंग पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी थी। इसके बाद अनुष्का ने 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया। आज वह अभिनेत्री के साथ सफल प्रोड्यूसर भी हैं।
शाहरुख खान ने टेलीविजन से फिल्मों का सफर शुरू किया। शुरुआती दौर में उन्हें पारंपरिक हीरो वाले लुक में फिट नहीं माना जाता था। उनके हेयरस्टाइल और लुक को लेकर भी सवाल उठे। बाद में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और दुनियाभर में 'किंग खान' के नाम से मशहूर हुए।
रणवीर सिंह को भी फिल्मों में डेब्यू से पहले कई तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि उन्हें उनके लुक और उत्तर भारतीय छवि की वजह से पारंपरिक बॉलीवुड हीरो से अलग माना जाता था। 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू के बाद रणवीर ने अपनी एनर्जी और अभिनय से इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी लंबे समय तक छोटे और जूनियर आर्टिस्ट के किरदार निभाए। उनके लुक, कद और साधारण व्यक्तित्व को लेकर उन्हें मुख्य भूमिकाओं के लिए कमतर आंका जाता था। हालांकि, अपने अभिनय के दम पर उन्होंने इस धारणा को बदला और आज उन्हें हिंदी सिनेमा के प्रभावशाली अभिनेताओं में गिना जाता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना