आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का सपोर्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

नर्मदा आंदोलन से JNU तक... आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन

Bollywood Stars Protest Participation: जब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने असली जिंदगी के मुद्दों पर आवाज उठाई, तो देश भर में हलचल मच गई। नामचीन एक्टर्स ने अपने करियर की चिंता किए बिना जनहित के मुद्दों पर सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

यति सिंह
जुलाई 2026 में दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र संगठनों ने नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री शबाना आजमी खुद धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधारों की पुरजोर वकालत भी की।
इसी आंदोलन के दौरान साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बेबाक एक्टर प्रकाश राज भी संसद मार्ग पर छात्रों के सपोर्ट में डटे रहे।
इसके अलावा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे एक्टर इमरान खान मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच सैकड़ों युवाओं के साथ सड़कों पर चलते दिखे, जो आम लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला नजारा था।
साल 2006 में नर्मदा बचाओ आंदोलन में आमिर खान ने शामिल होकर विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास दिलाने के लिए सार्वजनिक मंच से आवाज उठाई।
इसी तरह कृषि कानूनों के खिलाफ जब देशभर में किसानों ने मोर्चा खोला था, तब अभिनेत्री गुल पनाग ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिला आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया था।
ठीक उसी रात मुंबई के कार्टर रोड पर अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, जोया अख्तर और विशाल भारद्वाज जैसी हस्तियों ने मोमबत्तियां जलाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया था।
साल 2018 में जम्मू-कश्मीर के कठुआ इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची आसिफा बानो के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, राजकुमार राव, उनकी साथी पत्रलेखा और फिल्म निर्माता किरण राव ने बांद्रा की मुख्य सडकों पर हजारों लोगों के साथ न्याय मार्च निकाला।
इसके अलावा अदिति राव हैदरी और गायिका सोना मोहपात्रा ने भी बैनर-पोस्टर थामकर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।
जनवरी 2020 में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान जेएनयू कैंपस में फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बिना किसी पूर्व घोषणा के सीधे जेएनयू पहुंच कर बिना कोई भाषण दिए अपना नैतिक समर्थन जताया।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब