संजय दत्त, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

संजय दत्त से रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड सितारों ने इन फिल्मों से किया था डेब्यू, पहली फिल्म से ही बनाई खास पहचान

Bollywood Stars Debut Films: संजय दत्त, आमिर खान, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अलग फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा। इन सितारों की डेब्यू फिल्मों ने उनके करियर की नींव रखी।

सोनाली झा
संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म ‘रॉकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन उनके पिता सुनील दत्त ने किया था। इसमें टीना मुनीम, रीना रॉय और शक्ति कपूर भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 1.75 करोड़ रुपये था। ‘रॉकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
आमिर खान ने साल 1988 में ‘कयामत से कयामत तक’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ जूही चावला मुख्य भूमिका में थीं। मंसूर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 2.5 करोड़ रुपये था।
दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल नजर आए थे। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 40 करोड़ रुपये था।
अजय देवगन ने साल 1991 में ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मधु, अरुणा ईरानी और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे। अजय की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी।
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं। ऋतिक के अभिनय और डांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। डेब्यू फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
आलिया भट्ट ने साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। फिल्म के जरिए आलिया ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 59 करोड़ रुपये था।
शाहिद कपूर ने साल 2003 में ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वह अमृता राव और शहनाज ट्रेजरी के साथ नजर आए। शाहिद ने फिल्म में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उन्हें युवा दर्शकों के बीच पहचान मिली।
रणवीर सिंह ने साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। रणवीर ने बिट्टू शर्मा का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी। पहली ही फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प