रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

रणवीर सिंह से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, फिल्मों में आने से पहले इन सितारों ने की अलग-अलग नौकरियां

Bollywood Stars Struggle Life: बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में आने से पहले अलग-अलग नौकरियां कर चुके हैं। परिणीति चोपड़ा ने बैंक में काम किया, अक्षय कुमार वेटर और शेफ रहे, जबकि रजनीकांत बस कंडक्टर थे।

सोनाली झा
फिल्मों में आने से पहले परिणीति चोपड़ा ने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में काम किया था। उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना। आज परिणीति बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय कुमार बैंकॉक में काम करते थे। उन्होंने एक होटल में वेटर और शेफ की नौकरी की थी। इसी दौरान उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली। बाद में यही अनुभव उनके फिल्मी सफर की नींव बना।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमेरिका में रहने के दौरान उन्होंने वेटर की नौकरी की थी। अभिनेता ने बताया कि उस समय उन्हें पॉकेट मनी की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने यह नौकरी की थी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में पहचान बनाने से पहले कई काम किए। उन्होंने एक केमिस्ट के तौर पर भी नौकरी की थी। इसके बाद संघर्ष के दौर में उन्होंने वॉचमैन का काम भी किया। आखिरकार थिएटर से होते हुए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
अभिनेता बोमन ईरानी ने बॉलीवुड में 42 साल की उम्र में डेब्यू किया था। इससे पहले बोमन बतौर फोटोग्राफर काम करते थे। आपको बता दें कि अभिनेता ने खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई के ताज होटल में 2 साल तक वेटर की नौकरी की थी।
सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत ने कई छोटे-मोटे काम किए थे। उन्होंने कुली के तौर पर भी काम किया और बस कंडक्टर भी रहे। इसी दौरान उन्हें एक्टिंग का शौक बढ़ने लगा। आगे चलकर उन्होंने भारतीय सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल किया।
अरशद वारसी ने भी फिल्मों में आने से पहले संघर्ष का दौर देखा था। शुरुआती दिनों में वह घर-घर जाकर कॉस्मेटिक्स बेचते थे। इसके बाद अरशद वारसी ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। आज अर्शद अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं।
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे अभिनय करियर शुरू करने से पहले वेटर की नौकरी कर चुके हैं। इस समय रणदीप ऑस्ट्रेलिया में रहते थे।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो