सलमान खान, आयुष्मान खुराना और सोनाली बेंद्रे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

बॉलीवुड के ये सितारे हैं बप्पा के भक्त, सलमान खान से आयुष्मान खुराना तक हर साल करते हैं गणपति की पूजा

Bollywood Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों की भक्ति देखने लायक होती है। सलमान खान, सोनाली बेंद्रे और सोनू सूद जैसे कई कलाकार हर साल अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं।

यति सिंह
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही बड़े तरीके से मनाया जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से यह पूजा उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर आयोजित की जाती है, जहां पूरा खान परिवार एकजुट होता है।
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी हर साल अपने घर पर बप्पा का स्वागत बेहद सादगी और भक्ति भाव से करती हैं। वह पर्यावरण के प्रति सतर्कता दिखाते हुए हमेशा इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति ही स्थापित करती हैं। सोनाली हर साल पूजा-अर्चना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं।
कोरोना काल में लोगों के मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद भी लंबे समय से अपने मुंबई स्थित घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। सोनू सूद हर साल खुद जाकर गणपति बप्पा की मूर्ति लाते हैं और उनका पूरे रीति-रिवाज के साथ स्वागत करते हैं।
इन सितारों के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी हर साल अपने घर पर गणपति को लाते हैं। और विसर्जन के दौरान उनके परिवार का डांस वीडियो काफी वायरल होता है।
बॉलीवुड के इन स्टार्स के लिए यह त्योहार सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि बप्पा के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड में भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग