सेलिब्रिटी फैशन फोटो.सोशल मीडिया
Highlights:
ट्रेंच कोट, ब्लेजर और स्टेटमेंट जैकेट ऑटम लेयरिंग के काम आते हैं।
ब्राउन, बेज और ऑलिव जैसे रंग विंटर फैशन को मॉडर्न टच देते हैं।
बूट्स, मिनी बैग और सही फिटिंग से साधारण आउटफिट को खास बनाएं।
तारा सुतारिया ने पेरिस फैशन वीक में टैन रंग के सुएड ट्रेंच कोट और फिटेड टर्टलनेक के साथ ऑटम लुक पेश किया। आप भी लंबे कोट को जींस या सीधे कट वाले ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। छोटे इयररिंग्स और स्लीक हेयरस्टाइल से लुक पूरा करें। जैकेट अब सिर्फ ठंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल बढ़ाने के लिए भी पहनी जा रही हैं। जेनेलिया देशमुख के एम्बेलिश्ड क्रॉप्ड जैकेट लुक की तरह सादे टॉप और स्कर्ट के साथ कढ़ाई वाली जैकेट पहनें। ऑटम फैशन में वेस्टर्न और इंडियन कपड़ों का मेल भी खास है। साड़ी और ओवरसाइज्ड ब्लेजर वाले लुक से आइडिया लें। ऑफिस के किसी खास मौके या ईवनिंग में साड़ी के ऊपर हल्का ब्लेजर पहनकर अलग अंदाज बना सकती हैं। चॉकलेट ब्राउन, बेज, ऑलिव ग्रीन और मरून जैसे रंग ऑटम वॉर्डरोब को गर्माहट भरा लुक देते हैं। एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनकर मोनोक्रोम लुक बनाएं या बेज टॉप के साथ ब्राउन ट्राउजर चुनें। जाह्नवी कपूर ने पेरिस फैशन वीक में ऑटम रंगों वाले ब्लेजर-स्कर्ट सेट के साथ ब्राउन बूट्स और मिनी बैग कैरी किया। रोजमर्रा के लिए आप प्रिंटेड जैकेट को सादी स्कर्ट या जींस के साथ पहनें और बूट्स से लुक को पूरा करें। आराम और स्टाइल दोनों चाहिए, तो वाइड-लेग ट्राउजर को फिटेड टॉप, हल्के निटेड स्वेटर या शर्ट के साथ पहनें। ऊपर से छोटा जैकेट के साथ स्टाइल करें। ऑफिस, शॉपिंग या कैफे आउटिंग के लिए यह परफेक्ट चॉइस है।