फिल्मों में सफलता के बाद इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से बनाई दूरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

फिल्मों में मिली शोहरत, फिर बॉलीवुड से बनाई दूरी, ममता कुलकर्णी से भाग्यश्री तक एक्ट्रेस की बदल गई पूरी जिंदगी

Bollywood Actresses Who Left Films: बॉलीवुड में नाम, शोहरत और स्टारडम पाना कलाकार का सपना होता है। कुछ अभिनेत्रियों ने सफलता के शिखर पर पहुंचकर अचानक एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

यति सिंह
ममता कुलकर्णी ने करण अर्जुन, क्रांतिवीर और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। जब उनका करियर सफलता के नए रिकॉर्ड बना रहा था, तभी वे अचानक बड़े पर्दे से ओझल हो गईं।
फिल्म मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से देशभर में पहचान बनाने के बाद शादी कर ली, फिर फिल्मों से दूरी बना ली। भले ही बाद में वे कुछ टीवी शोज और छोटी भूमिकाओं में दिखीं, लेकिन उन्होंने मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर दोबारा एक्टिव नहीं दिखाई।
राम तेरी गंगा मैली फिल्म से रातों-रात सनसनी मचाने वाली मंदाकिनी ने भी कुछ सालों तक राज करने के बाद सिनेमा को अलविदा कह दिया।
मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80 और 90 के दशक में दामिनी, घातक, घायल और हीरो जैसी कालजयी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का प्रदर्शन किया था। इस अभिनेत्री ने शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी और अमेरिका जाकर बस गईं।
अक्षय कुमार के साथ बरसात, बादशाह और इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फेमस फिल्मों में काम करने वाली ट्विंकल खन्ना ने भी साल 2001 के बाद एक्टिंग से किनारा कर लिया। आज वे एक सफल लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं।
दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने साल 2019 में धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग