भाई-दूज स्पेशल फिल्में  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

भाई दूज पर जरूर देखें बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, कहीं भाई बना बहन की ताकत तो कहीं बहन ने लड़ी भाई के लिए जंग

Bhai Dooj Special Bollywood Movies: भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को कई फिल्मों में बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है। भाई दूज पर देखिए ऐसी शानदार फिल्में, जिनमें भाई-बहन के प्यार को बखूबी दिखाया है।

यति सिंह
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह और उनकी बड़ी बहन इसरी कौर का रिश्ता बेहद भावुक है। बटवारे के दर्द और परिवार से बिछड़ने के बाद बहन ही मिल्खा का सहारा बनती है। दिव्या दत्ता और फरहान अख्तर ने इस रिलेशन को पर्दे पर खूबसूरती से पेश किया।
श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'इकबाल' में एक मूक-बधिर लड़के के क्रिकेटर बनने की इच्छा को दिखाता है। उसकी छोटी बहन खदीजा हर कदम पर उसका साथ देती है।
फिल्म 'सरबजीत' भाई-बहन के रिश्ते में त्याग और संघर्ष की मिसाल पेश करती है। पाकिस्तान की जेल में बंद अपने भाई को वापस घर लाने के लिए दलबीर कौर 23 साल तक संघर्ष करती हैं। रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय की यह कहानी इमोशनल कर देती है।
फिल्म 'दिल धड़कने दो' में कबीर और आयशा के बीच भाई-बहन का मॉर्डन रिलेशन देखने को मिलता है। परिवार और समाज के दबाव के बाद भी दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी इस रिश्ते को खूबसूरत बनाती है।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में विजय दीनानाथ चौहान अपनी छोटी बहन शिक्षा से बहुत प्यार करता है। जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, विजय अपनी बहन की सेफ्टी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है।
साल 2000 में आई शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोश' में दोनों ने जुड़वां भाई-बहन मैक्स और शर्ली का रोल निभाया था। बहन का प्यार और 2 गैंग के बीच की दुश्मनी मैक्स के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है।

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल